स्वतंत्रता दिवस पर 954 पुलिसकर्मियों को सम्‍मान, वीरता के लिए 230 को पुलिस पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न केंद्रीय और राज्य बलों के 954 पुलिस कर्मियों को सेवा पदक देने की सोमवार को घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 230 कर्मियों को वीरता के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा जिसमे राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी) भी होगा। 

पीपीएमजी का इकलौता पदक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारी लौखरकपम इबोम्चा सिंह को दिया जाएगा। सेवा में रहते हुए यह उनका दूसरा वीरता पदक है। अन्य पदकों में विशिष्ट सेवा के लिए दिए जाने वाले 82 राष्ट्रपति पुलिस पदक और उल्लेखनीय सेवा के लिए दिए जाने वाले 642 पुलिस पदक शामिल हैं। 

वीरता के लिए सबसे अधिक 55 पुलिस पदक की घोषणा जम्मू कश्मीर पुलिस के लिए की गयी है। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस को 33, सीआरपीएफ को 27 और छत्तीसगढ़ पुलिस को 24 पदक दिए जाएंगे। ये पदक साल में दो बार स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर घोषित किए जाते हैं। 

ये भी पढ़ें- असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास के दरवाजे के शीशे टूटे मिले, पुलिस की जांच जारी 

संबंधित समाचार