मुरादाबाद: घर की दूसरी मंजिल से नीचे फेंके गए मासूम की हालत में सुधार, चाची गई जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। देवरानी ने मासूम को शनिवार सुबह दो मंजिला घर की खिड़की से नीचे फेंक दिया था। बच्चे का कॉसमॉस अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चे की मां शबीना ने बताया कि उसके बच्चे की हालत में काफी सुधार आया है। डॉक्टरों ने उसके तीन साल के अब्दुल समद को बचा लिया।

शबीना ने कहा, वह डॉक्टरों और ईश्वर की शुक्रगुजार है। उसका दो बेटियों पर इकलौता बेटा अब्दुल समद रविवार को बोला है। हाथ-पैर भी चला रहा है। शनिवार सुबह घटना के बाद से वह बेसुध था। दिन से लेकर पूरी रात आईसीयू में रहा और उसके ब्लड चढ़ता रहा था। शबीना ने बताया कि डॉक्टरों ने उससे बताया कि सोमवार को अब्दुल समद का सीटी स्कैन करेंगे। 

इसमें जो भी दिक्कतें सामने आएंगी, उस हिसाब से अब्दुल समद का उपचार चलेगा। बेटे के दिमाग में चोट है। चार टांके लगे हैं। सिर की हड्डी में काफी दिक्कत है। उधर, अब्दुल समद को दो मंजिल से नीचे फेंकने वाली उसकी चाची रहमत जहां को नागफनी थाना पुलिस ने जेल भेज दिया है। शबीना तारा बिल्डिंग डिप्टीगंज की रहने वाली हैं। इनके पति शानू प्रापर्टी डीलर हैं। मासूम अब्दुल समद की मां शबीना ने देवरानी रहमत जहां के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : युवती को अश्लील चैट, वाइस रिकॉर्डिंग भेज निर्वस्त्र मोहल्ले में घुमाने की धमकी

संबंधित समाचार