Sawan 6th Somwar 2023 : गंगा स्नान के बाद भक्त कर रहे बाबा के दर्शन, शिव मंदिरों में सुबह से लगी कतारें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्त बाबा के दर्शन कर रहे।

कानपुर में सावन के छठें सोमवार को लेकर शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्त बाबा के दर्शन कर रहे है। मंदिरों में बाहर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए।

कानपुर, अमृत विचार। श्रावण माह के छठे सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह से ही भोले के भक्तों की भीड़ उमड़ी है। भक्त हर-हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों के साथ मंदिरों में दर्शन कर रहे है। शहर के आनंदेश्वर मंदिर परमट , खेरेश्वर मंदिर शिवराजपुर, नागेश्वर मंदिर नयागंज, खेरेपति मंदिर माल रोड, सिद्धनाथ मंदिर जाजमऊ, कैलाशपति मंदिर शिवाला में भक्त दर्शन करने आ रहे है।

भक्त जलाभिषेक, धतूरा, नीले फूल, बेलपत्र, बेल अर्पण कर रहे हैं। सावन के सोमवार पर लोग व्रत भी रखते हैं। भक्त गंगा स्नान करने के बाद बाबा के दर्शन कर रहे। मंदिरों के बाहर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए है।

संबंधित समाचार