Kanpur Mayor प्रमिला पांडेय ने नगर निगम कर्मचारियों संग निकाली तिरंगा यात्रा, बाबा का बुलडोजर आकर्षण का रहा केंद्र
कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम कर्मचारियों संग निकाली तिरंगा यात्रा।
कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम कर्मचारियों संग तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान बाबा का बुलडोजर आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। स्वतंत्रता दिवस पूरे देश मे आज़ादी का पर्व बड़े जोश के साथ मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा लहराने को लेकर सोमवार को नगर निगम द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी छह जोनों को भी हर घर तक तिरंगा पहुचाने का आदेश दिया गया।
वहीं, महापौर द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में सबसे आकर्षण का केंद्र बाबा का बुलडोजर रहा है। महापौर प्रमिला पांडे ने कहा जैसे सभी भगवानों की सवारी होती है, वैसे ही हमारे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की पसंदीदा सवारी बुलडोजर है। इसलिए ही बुलडोजर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
