मुरादाबाद: नदी में बहता मिला युवक का शव, शिनाख्त हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक दिन पूर्व युवक के परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी

मुरादाबाद/ भगतपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव निवाड़ खास के पास सोमवार सुबह नचना नदी में युवक का शव बहता मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से नदी से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त गांव मल्लूपुरा हरदोडांडी निवासी दया के रूप में हुई। 

ग्रामीणों के अनुसार सोमवार सुबह वह खेतों पर कार्य कर रहे थे। तभी नचना नदी में एक शव बहता हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकलवाया। घटना स्थल पर सीओ ठाकुरद्वारा राजेश कुमार तिवारी भी पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली।

 थाना प्रभारी भगतपुर संजय प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को थाना क्षेत्र के मल्लूपुरा हरदोडांडी गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने 19 वर्षीय पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसका बेटा दया एक अगस्त से घर से ग़ायब था वह मंदबुद्धि भी था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त दया के रूप में की। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: भाजपा नेता अनुज हत्याकांड से पर्दा उठना चंद कदम दूर, जेल में लिखी गई हत्या की स्क्रिप्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता