बरेली : 15 मिनट के लिए पुलिस हटा लो पता चल जाएगा किसमें कितना दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर लिखा अंसारी हैं साहब, दब के थोड़ी रहेंगे, एसएसपी के आदेश हाफिजगंज थाने में आठ के खिलाफ रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार : मोहर्रम पर भड़काऊ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले आठ आरोपियों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर दरोगा गजेंद्र सिंह ने हाफिजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीडियो में मोहर्रम के जुलूस में शामिल एक युवक कहता दिखाई दे रहा है कि हम अंसारी हैं साहब, 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, देखें किसमें कितना है दम।

ये भी पढ़ें - बरेली जिला अस्पताल: बाहर की दवा लिखी तो होगी कार्रवाई, एडीएसआईसी ने जारी किया आदेश

एसआई गजेंद्र सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को साइबर सेल से उन्हें एक वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो की जांच करने पर पता चला कि यह मोहर्रम के जुलूस का है। वीडियो में अंसारी है साहब किसी से दबके थोड़ी रहेंगे, 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा दो फिर देखते है किसमें कितना दम है लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के आदेश पर मामले की जांच की गई। जांच में पाया गया कि गांव कुंवरपुर बजरिया निवासी सद्दाम उर्फ नाजिम रजा ने अपनी फेसबुक आईडी से यह वीडियो डाला था।

जिसे उवैश, सोहिल, मुस्तफा उर्फ मुन्ना, अरमान, ताहिर हुसैन, सलमान व इज्जतनगर के सैदपुर निवासी सलमान ने डाउनलोड कर वायरल किया था। आरोपियों ने जान बूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की थी। हाफिजगंज पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें - बरेली: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाकर किया बंटवारे के काले दिवस को याद, नकवी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

संबंधित समाचार