प्रयागराज : छात्र नेताओं से मिलने जेल पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। केंद्रीय कारागार नैनी में बंद छात्र नेताओं से कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मिला। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बढ़ी फीस वापसी लेने, छात्रसंघ की बहाली और मणिपुर की घटना पर पीएम मोदी का पुतला फूँके जाने के दौरान कांग्रेस छात्र संघठन एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेता सत्यम कुशवाहा, अजय पाण्डेय बागी, आदर्श भदौरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

छात्रनेता पर बिना अनुमति के कैंपस में धरना प्रदर्शन करने आदि के आरोप लगाए गए थे। सोमवार को इसको लेकर यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल गठित कर छात्रनेता से मिलने के लिए नैनी केंद्रीय कारागार भेजा गया। प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के पूर्वांचल जोन के अध्यक्ष व विधायक वीरेंद्र चौधरी, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, प्रदेश संघठन सचिव अनिल यादव, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, प्रदेश सचिव वसीम अंसारी, संजय तिवारी, हसीब अहमद सहित अन्य नेता शामिल थे। इस दौरान विधायक वीरेंद्र चौधरी और मनोज यादव ने सरकार पर छात्रों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। वहीं संगठन सचिव अनिल यादव और प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने इलाहाबाद विश्विद्यालय के छात्र नेताओं को जेल भेजना लोकतंत्र की हत्या बताया। 

कहा कि मणिपुर की घटना, बढ़ी हुई फीस वृद्धि एवं छात्रसंघ बहाली पर विरोध दर्ज कराने वाले छात्र नेताओं को जेल भेजकर सरकार सच छुपाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था पर अंकुश लगा पाने में नाकाम प्रशासन विपक्ष के नेताओं को जेल भेजकर उनकी आवाज़ को दबाने का काम कर रहा है। प्रतिनिधि मंडल के नेताओं ने इस प्रकरण की एक रिपोर्ट तैयार कर यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी को सौपेंगे।

यह भी पढ़ें : हरदोई : पैदल जा रहे कांवड़िये की बाइक से टकरा कर मौत

संबंधित समाचार