बरेली: शहर में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई
बरेली, अमृत विचार। शहर के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी जगह ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाया गया। उसके बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर देश की आजादी की बधाई दी गई।
जिला अधिकारी कार्यालय पर सुबह डीएम शिवकांत द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया।
वहां मौजूद सभी लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। इस शुभ अवसर पर देश के लिए अपने प्राणों को निछावर करने वाले भारत माता के वीरों को याद कर नमन किया गया।
उसके बाद कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने कमिश्नरी में ध्वजारोहण किया इस मौके पर उन्होंने बताया यह बहुत ही पावन दिन है इस दिन हमारे देश को आजादी मिली थी हमें अपने देश के उन वीर सपूतों को कभी नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी कुर्बानी दी। हम सभी का फर्ज बनता है अपनी जिम्मेदारी से अपना कार्य करें।
ये भी पढ़ें- लाल किला से गरजे PM, बोले- भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टीकरण की राजनीति ने देश को लूटा, इनके खिलाफ जंग जारी
