Tomato: ये टमाटर हैं बेहद खास, 45 दिनों तक नहीं होते खराब, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Tomato। आज के समय में टमाटर के दामों ने आसमान छू लिए हैं। टमाटर महंगे होने के कारण किचन से गायब हो गया है। लोगों के घरों में बिना टमाटर के ही सब्जी बनाई जा रही है। जिसके घरों में टमाटर हैं तो औरते अपने आभूषणों से ज्यादा संभाल कर रख रही है। बढ़ती कीमतों की वजह से टमामटर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आज हम एक ऐसे टमाटर के बारे में जामकारी शेयर करेंगे जो 45 दिन तक खराब नहीं होते हैं। तो आइए जानते हैं इस टमाटर के बारे में।

ये टमाटर हैं बेहद खास
टमाटर मार्केट में आपने बहुत कम विविधता देखी होगी। देशी टमाटर आम है। उन्हें भी आजकल मंहगाई की वजह से मिलना बहुत मुश्किल हो रहा है। Flaver Savr Tomato सबसे लंबा स्वस्थ टमाटर है। इसकी उम्र 45 दिन होती है। यह इतने दिन खराब नहीं होगा। जब आप एक सामान्य टामाटर खरीदकर लाते हैं, तो वह आमतौर पर 1 हफ्ते के भीतर ही खराब हो जाता है, लेकिन यह 45 दिनों तक खराब नहीं होता। यह भी "फ्लेवर सेवर" कहलाता है। जेनेटिक्स में इसका नाम CGN- 89564-2 है।

किसने किया है विकसित 
टमाटरों की शेल्फ लाइफ बहुत कम होती है और वे बहुत जल्दी पक जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए, जेनेटिक इंजीनियरिंग ने जीन साइलेंसिंग तकनीक का उपयोग करके टमाटर बनाया है। कैलिफ़ोर्निया की कैलगेन कंपनी ने टमाटर के प्राकृतिक रंग और स्वाद को बदले बिना उसके जल्दी 
पकने की प्रक्रिया को धीमा कर दिया गया।

...तो इसलिए जल्दी नहीं पकते टमाटर? 
पेक्टिन टमाटर की कोशिका भित्ति है। जिसमें पीजी जीन, एक प्रोटीन पॉलीगैलेक्टुरोनेज़ एंजाइम, पाया जाता है। पॉलीगैलेक्टुरिक एसिड टमाटर की सेल वॉल को मजबूत बनाता है। इसलिए टमाटर पकते हैं, लेकिन जीन मेथड इस पीजी जीन को साइलेंट या सुप्रेस कर देता है. इससे प्रोटीन नहीं बनता है और टमाटर ना जल्दी पकते हैं और ना जल्दी खराब होते हैं।

ये भी पढ़ें- एल्विश की लाइफस्टाइल जान चौंक जाएंगे आप, लाखों की कमाई...करोड़ों का घर और लग्जरी कारों का है कलेक्शन

संबंधित समाचार