शाहजहांपुर: शहीद संग्रहालय में जितिन प्रसाद ने किया ध्वजारोहण
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीद संग्रहालय में झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान जितिन प्रसाद ने पीएम मोदी का लाल किले से लाइव प्रसारण भी देखा।
जितिन प्रसाद ने सभी उत्तर प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। झंडारोहण के बाद जितिन प्रसाद ने स्कूली बच्चों,सांसदों, विधायको और अधिकारियों के साथ पीएम मोदी का लाल किले से लाइव भाषण भी सुना। इस दौरान जितिन प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार नए नए आयाम को हासिल कर रहा है।
अब उत्तर प्रदेश एक नया उत्तर प्रदेश है। आने वाले समय में यह भारत का ग्रोथ इंजन होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में,शिक्षा के क्षेत्र में और हेल्थ सेक्टर में प्रदेश लगातार ऊंचाई हासिल कर रहा है।
