पश्चिमी फ्रांस में पर्यटकों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। फ्रांस के लॉयर-अटलांटिक के पश्चिमी विभाग में मंगलवार को एक पर्यटक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, विमान में तीन लोग सवार थे। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। फ्रांस ब्लू के अनुसार, विमान कथित तौर पर लॉयर-अटलांटिक विभाग के नैनटेस और ला बाउले के बीच मंगलवार दोपहर के आसपास गायब हो गया।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि दमकलकर्मियों को विमान का मलबा समुद्र में 3 से 4 मीटर गहराई में मिला है लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण मंगलवार शाम को बचाव अभियान स्थगित कर दिया गया।

विमान में सवार लोगों के बारे में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फ्रांस में ब्यूरो ऑफ इंक्वायरी एंड एनालिसिस फॉर सिविल एविएशन सेफ्टी (बीईए) ने पहले ही दुर्घटना की जांच शुरू करने की घोषणा कर दी है। 

ये भी पढ़ें - नूंह हिंसा का आरोपी बजरंगी हुआ गिरफ्तार, मुस्लिमों से कहा था- जीजा का स्वागत नहीं करोगे...

संबंधित समाचार