प्रधानमंत्री मोदी ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, ट्वीट कर रही ये बात...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। केजरीवाल 55 वर्ष के हो गए।

मोदी ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर किए एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’ केजरीवाल का जन्म हरियाणा के भिवानी में 16 अगस्त 1968 को हुआ था। वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। 

संबंधित समाचार