Fatehpur Crime : स्टाफ नर्स और बेटे की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, अपने ही पैसे मांगना बना काल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में स्टाफ नर्स और उसके बेटे की हत्या का खुलासा।

फतेहपुर में स्टाफ नर्स और उसके बेटे की हत्या का खुलासा। पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने उधार पैसे मांगने पर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची।

फतेहपुर, अमृत विचार। खागा कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने स्टाफ नर्स और उसके बेटे की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया।

खागा के सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात महिला और उसके 20 साल के बेटे की हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को गंगा नदी के पुल से नीचे फेंक दिया था। मृतका की बेटी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वहीं, महिला के नंबर पर आखिरी कॉल मुख्य हत्यारोपित ने की थी। आरोपी ने महिला से सात लाख रुपये उधार लिए थे। जिसका साढ़े तीन लाख रुपये अभी भी बाकी था।

इसलिए आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। स्टाफ नर्स और उसके बेटे की हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप दिखाने के लिए आरोपियों ने शवों को गंगा नदी के पुल से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने जांच के दौरान कड़ी से कड़ी जोड़कर हत्या की वारदात का खुलासा किया।

पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी मृतक महिला की एक बेटी से शादी करना चाहता था। इतना ही नहीं, मृतक महिला के पास डेढ़ करोड़ की प्रॉपर्टी थी। जिस पर भी आरोपी की नजर थी।

संबंधित समाचार