VIDEO : परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज से गिरे प्रियंका के पति Nick Jonas, फैंस घबराए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अमेरिका में मंगलवार की रात हुए जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट के दौरान निक जोनस स्टेज पर गिर पड़े। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सिंगर अपने भाइयों, केविन जोनस और जो जोनस के साथ परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cv_iSnaAOBd/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

वीडियो में निक व्हाइट शर्ट और यलो पैंट में दिखाई दे रहे हैं। वह अपने भाइयों के साथ गाना गा रहे थे, तभी स्टेज पर अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर पड़े। हालांकि, उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया, वह उठे और अपना प्रदर्शन जारी रखा। उनका ये अंदाज देख फैंस काफी इंप्रेस हुए। ट्विटर पर निक का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

https://www.instagram.com/p/Cv_dbjiO20J/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

कॉन्सर्ट के दौरान इमोशनल हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा
इससे पहले जोनस ब्रदर्स ने शनिवार को न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम में म्यूजिक कॉन्सर्ट रखा था। इस कॉन्सर्ट में निक जोनस की वाइफ और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थीं। जहां वह निक की परफॉर्मेंस देख कर इमोशनल हो गई थीं।

ये भी पढ़ें : Saif Ali Khan Birthday : 53 वर्ष के हुए सैफ अली खान, जानिए कैसा रहा फिल्मी सफर

 

संबंधित समाचार