Srimad Ramayan: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ने की पौराणिक शो ‘श्रीमद रामायण’ की घोषणा, जानें कब से होगा प्रसारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने दर्शकों के लिये नया शो ‘श्रीमद रामायण’ लेकर आ रहा है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ‘श्रीमद रामायण’ के साथ भगवान राम की महागाथा को पेश करने जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/Cv7mUXProsD/

स्वास्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, यह भव्य पौराणिक शो जनवरी 2024 में लांच होने वाला है। इस शो के साथ भगवान श्रीराम के संपूर्ण आदर्शों और जीवन की महत्वपूर्ण सीखों को उजागर किया जाएगा।

इस शो का टीज़र जारी कर दिया गया है। टीजर में इस शो को संस्कृति का गौरव, संस्कारों का शिखर, भक्ति का महामंत्र बताया गया है। 

ये भी पढ़ें:- VIDEO : परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज से गिरे प्रियंका के पति Nick Jonas, फैंस घबराए

संबंधित समाचार