पीलीभीत: बनाया फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट...पहुंचा युवती के पिता के पास, विदा कराने का बनाने लगा दबाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

पीलीभीत, अमृत विचार। एक युवती को पत्नी बनाने के लिए शोहदा ने जालसाजी तक कर डाली। गाजियाबाद से फर्जी मैरिज प्रमाण पत्र बनवा लिया और अब पिता के पास जाकर बेटी को विदा करने का दबाव बनाया। जब परिवार वाले गाजियाबाद गए तो उक्त आईडी का प्रमाण पत्र मुजफ्फरनगर की युवती के नाम पर पंजीकृत निकला। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। 

दर्ज की गई रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री लगातार उसके साथ रह रही है। पीड़ित व उसकी प़ुत्री की छवि खराब करने के लिए मोहम्मद असद ने एक फर्जी मैरिज प्रमाण पत्र गाजियाबाद से बनवा लिया। अब उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। कहता है कि 15 जून 2023 को पीड़ित की पुत्री से उसकी शादी हो चुकी है।

जबरन विदा कराने का दबाव बना रहा है।  धमकी दी है कि प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल करके पुत्री को बदनाम कर देगा।  पीड़ित ने गाजियाबाद जाकर उक्त प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी की। जिसमें फर्जी होने का पता चला।जिस आईडी नंबर पर बेटी के नाम का मैरिज प्रमाण पत्र आरोपी ने बनवाया गया है।

वह दरअसल मुजफ्फरनगर की एक युवती के नाम पर पंजीकृत है। उस पर एडिटिंग करके पीड़ित की पुत्री का नाम व फोटो लगाए गए हैं। आरोपी के परिजन भी इस साजिश में शामिल बताए। फिलहाल पुलिस विवेचना में साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की बात  कह रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज