गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान, कहा- इस्लाम बहुत बाद में आया, सब हिंदू से ही हुए हैं कन्वर्ट
जम्मू कश्मीर। डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आज़ाद राज्य की डेमोग्राफी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हिंदू धर्म बहुत पुराना है और इस्लाम 1500 साल पहले आया है और सभी हिंदू से कन्वर्ट हुए हैं। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस्लाम आया ही है 1500 साल पहले और हमारे हिंदुस्तान में हिंदू धर्म बहुत पुराना है।
ये भी पढ़ें - तटरक्षक बल ने चीनी नागरिक को बीच समुद्र में जहाज से बचाया, पड़ा था दिल का दौरा
उन्होंने कहा कि 10-20 मुसलमान बाहर से आएं होगे और वह आक्रमणकारियों की फौज के साथ थे। बाकी तो सभी मुसलमान हिंदू धर्म से ही कन्वर्ट हुए हैं। कहा कि इसकी सबसे मिसाल हमारे कश्मीर में है। कश्मीर में 600 साल पहले कौन मुसलमान था? सारे कश्मीरी पंडित थे। उन्होंने कहा कि सब कन्वर्ट होकर मुसलमान बन गए थे।
हमारे हिंदू भाई शव को जलाते हैं और राख को नदी में प्रवाहित करते हैं। जबकि मुसलमान मरने के बाद जमीन के अंदर दफन होता है। हम सभी का शरीर तो इसी भारत माता की मिटटी में मिल जाता है, तो कहां हिन्दू और मुसलमान। सब यहीं की मिटटी में मिल जाते हैं।
ये भी पढ़ें - राजस्थान: 119 प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के हुए तबादले
