जौनपुर : नाबालिग लड़की चीखती रही... लेकिन नहीं माने दरिंदे, पुलिस ने तोड़ा ! शर्मनाक कांड में आरोपित गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश स्थित जौनपुर जिले में नाबालिग लड़की के साथ 6 लोगों ने दरिंदगी की है। इतना ही नहीं आरोपितों ने हैवानियत का वीडियो भी खुद बनाया और वायरल किया है। इस शर्मनाक घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपितों पर नाबालिग से छेड़छाड़ और गैंगरेप की कोशिश मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। हालांकि पुलिस ने जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनमें से दो आरोपितों को गिरफ्तारी के बाद चलने के लिए पुलिस के कंधे का सहारा लेना पड़ रहा था। वह लंगड़ाते हुये चल रहे थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

दरअसल, जौनपुर के मछली शहर स्थित कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 अगस्त को 6 युवकों ने एक नाबालिग लड़की का पहले अपहरण किया। उसके बाद खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप का प्रयास किया। इतना ही नहीं घटना का खुद वीडियो भी बनाया। बाद में उसे वायरल भी किया गया। इस दौरान नाबालिग लड़की चींखती रही। अपने पिता को बचाने के लिए आवाज देती रही और आरोपित दरिंदगी करते रहे। लड़की की आवाज सुनकर गांव के लोग खेत में पहुंचे। उसके बाद आरोपित वहां से भागे। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामाल दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जिन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनके नाम विक्की, प्रमोद, गोरे, शेषमणि, आशीष ओर पप्पू बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक इनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : यूपी में कांग्रेस ने किया बड़ा फेरबदल: अजय राय को बनाया अध्यक्ष, पीएम मोदी के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

संबंधित समाचार