रामपुर: मामूली बात का विरोध करने पर तीन भाइयों ने किया था जानलेवा हमला, मिली ऐसी सजा जानकर चौंक जाएंगे...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। ग्रामीण पर जानलेवा हमला करने के मामले में एडीजे छह की कोर्ट ने तीन सगे भाइयों को सात साल कैद और 5000 जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।

मामला 20 जून 2009 का है। बिलासपुर की रहने वाली महिला ऊषा भारद्वाज के पति ने लोगों के सहयोग से नाली बनवाई थी। इस दौरान गांव के ही रहने वाले केशव प्रसाद उस दिन रेत का डनलप लेकर आ गए थे। जहां नाली टूट गई थी।

विरोध करने पर केशव प्रसाद के तीनों बेटों ने मिलकर महिला के पति पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई एडीजे छह की कोर्ट में चल रही थी। एडीजीसी अंजू सिंह ने बताया कि तीनों सगे भाइयों को जानलेवा हमले में सात साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: छत पर बुलाकर किशोरी के साथ किया ऐसा काम मच गया हड़कंप, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार