रामपुर: मामा के कपड़ों पर प्रेस कर रही किशोरी को लगा करंट का झटका, तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामुपर/सैदनगर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आकर किशोरी की मौत हो गई। किशोरी मामा के घर कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। नंगे तार की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गई।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के देवरनिया शुमाली गांव का है। भोजपुर निवासी सना (13) अजीमनगर के देवरनिया शुमाली में अपने मामा जाकिर हुसैन के घर आई हुई थी। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जैसे ही बिजली आई तो सना प्रेस करने के लिए कमरे में चली गई।

प्रेस का तार लगाने के बाद किशोरी ने कपड़ों पर प्रेस शुरू कर दी। बताते हैं प्रेस की तार नंगी होने के कारण किशोरी करंट की चपेट में आ गई। तार को झटका देते ही किशोरी के हाथ में तार उलझ गया और वह जमीन पर गिर गई। परिजनों ने उसे जमीन पर गिरा देखा तो उनके होश उड़ गए। तार हटाने के बाद किशोरी को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। किशोरी की मौत से घर में कोहराम मचा है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: मामूली बात का विरोध करने पर तीन भाइयों ने किया था जानलेवा हमला, मिली ऐसी सजा जानकर चौंक जाएंगे...

संबंधित समाचार