उप्र: पहले की युवक की पिटाई फिर जमीन से चटवाया थूक, वीडियो हुआ वायरल
गोरखपुर। जनपद में सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दबंग एक युवक को मिलकर पीट रहे हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने उस युवक से सड़क पर थूक कर चाटने को भी कहा। जिस पर विरोध करने पर युवक को मारा और फिर उससे …
गोरखपुर। जनपद में सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दबंग एक युवक को मिलकर पीट रहे हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने उस युवक से सड़क पर थूक कर चाटने को भी कहा। जिस पर विरोध करने पर युवक को मारा और फिर उससे सड़क पर थूक कर चटवाया। इस पूरी वारदात को एक युवक ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया और बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
बता दें यह पूरी घटना गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खुटभार इलाके की है, जहां ओंकार सिंह नामक एक युवक को बगल के ही गांव के युवकों ने किसी बात को लेकर पिटाई की, इतना ही नहीं वीडियो में युवक की पिटाई करने का वीडियो भी बना रहे हैं और बाद में युवक को सड़क पर थूक कर चटवा भी रहे हैं। यह पूरी घटना मंगलवार की है यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज को निर्देशित किया गया है कि मौके पर जाकर देखें और घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें।
