Bareilly: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को मिलेगी छूट, ऐसे उठाएं लाभ
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को अब सरकार की तरफ से छूट दी जा रही है। 14 अक्टूबर 2022 के बाद से खरीदे गए वाहन मालिक भी छूट का लाभ ले सकते हैं।
एआरटीओ प्रशासन मनोज सिंह ने बताया कि वाहन मालिक को यूपी ईवी सब्सिडी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके बाद सब्सिडी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 41 इलेक्ट्रिक कारों के साथ ही 410 दोपहिया वाहन पंजीकृत हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: दिवंगत शिक्षिका की ग्रेच्युटी और फंड के एवज में बाबू मांग रहा 50 हजार, BSA-CDO से शिकायत
