12 साल के ईशांत को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से मिलेगा नया जीवन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान में जयपुर जिले के चौमूं के उदयपुरिया निवासी 12 वर्षीय ईंशात के मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के जरिये नया जीवन मिलेगा। ईशांत ब्रेन ट्यूमर की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। प्राइवेट अस्पताल में इलाज का खर्च उठाने में इशांत का परिवार सक्षम नहीं है। ऐसे में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारियों को जल्द से जल्द टीआईडी जनरेट कर मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत इशांत के बेहतर इलाज के निर्देश दिये गए। 

जिला परिषद सभागार में जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण का जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) दिनेश कुमार ने 112 फरियादियों के परिवाद सुने, जिनमें से 8 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। अन्य प्रकरणों में भी जल्द से जल्द निस्तारण के आदेश दिये। 

ये भी पढ़ें- आंतकवाद साजिश मामले में NIA ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां में छापा मारा 

संबंधित समाचार