इंडोनेशिया में होटल में आग लगने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में गुरुवार देर रात एक होटल में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक स्थानीय समयानुसार रात करीब 11:50 बजे आग लगी। दमकल कर्मियों ने शुक्रवार को 2:40 बजे आग पर काबू पाया। उप जिले के पुलिस प्रमुख त्रिबुआना रोसेनो ने मीडिया को बताया कि इस हादसे में होटल के ठहरे हुए तीन लोगों की मौत हो गई।
वे एक ऐसे कमरे में फंसे हुए थे जिसमें कोई वेंटिलेशन नहीं था।इस दुर्घटना में तीन लोग झुलस गये। उन्हें नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सिगरेट बट्स के कारण आग लगी।
ये भी पढ़ें:- Pakistan: पाकिस्तान में कार्यवाहक प्रधानमंत्री की विशेष सलाहकार बनी आतंकी यासीन मलिक की पत्नी
