अयोध्या: सार्वजनिक अवकाश के चलते दो दिन पूर्व मना सद्भावना दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रति वर्ष सदभाव दिवस के रूप में 20 अगस्त को मनाई जाती है पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती

अयोध्या, अमृत विचार। प्रतिवर्ष 20 अगस्त को सदभावना दिवस के रूप में मनायी जाने वाली पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की जयंती इस बार दो दिन पूर्व ही मना ली गई। ऐसा शनिवार और रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के चलते हुआ। सद्भावना दिवस पर पुलिस-प्रशासन समेत अन्य विभागों के कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सभी अधिकारियों एवम कर्मचारियों को धर्म, भाषा और क्षेत्र के मध्य राष्ट्रीय एकीकरण व सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ाने की प्रतिज्ञा दिलाई।

052

सभी ने शपथ ली कि मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा। हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं पुलिस लाइन परिसर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी पूर्व पीएम की जयंती को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को सपथ दिलाई गई। जिसमें एसपी देहात एके सोनकर, सीओ लाइन आशीष निगम समेत अन्य मौजूद रहे। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने अपने कार्यालय में शपथ दिलाई। इसी तरह पुलिस-प्रशासन समेत अन्य विभागों के कार्यालयों में शपथ दिलाई गई। 

शासन ने पत्र भेज दिया था निर्देश
वैसे तो जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण व समाजिक सद्भाव के लिए प्रति वर्ष पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है और सद्भभावना बढ़ाने के लिए शपथ दिलाई जाती रही है, लेकिन इस बार शासन के अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार ने डीजीपी, मंडलायुक्त, जिलाधिकारियों तथा जिला पुलिस प्रमुखों को पत्र भेज 20 अगस्त को रविवार तथा 19 अगस्त को शनिवार का सार्वजनिक अवकाश होने के चलते सद्भावना दिवस का आयोजन शुक्रवार को किये जाने का निर्देश दिया था।

ये भी पढ़ें -UP Congress News : प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान - अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

संबंधित समाचार