काशीपुर: युवती को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर पुत्री को अगवा कर बंधक बनाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त की रात उसकी पुत्री बाजार गई थी, जोकि अभी तक वापस नहीं आई है। जिसकी आसपास व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन भी की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

पीड़ित ने बड़े गुरुद्वारे के पीछे रहने वाले फुरकान नाम के युवक पर उसकी पुत्री को अगवा कर उसक साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर अनुसार आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसके परिवार के तीन अन्य आरोपियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार एक गांव निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने कई बार उसे अपने माता पिता से भी मिलवाया। अब युवक उससे शादी करने से मना कर रहा है।

एक बार जब वह आरोपी के घर गई और बदनामी होने के चलते लड़के के साथ रहने की बात कही तो आरोपी की मां ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर मारपीट की और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जान माल की धमकी दी। थाने, एसडीएम कार्यालय, एसएसपी को भी शिकायत पत्र भेजा। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

यह भी पढ़ें: काशीपुर: सर्जिकल गोदाम में लगी आग, सामान जलकर खाक 
 

संबंधित समाचार