रामनगर के ग्राम हल्दुआ क्षेत्र में सड़क हादसे में एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। रामनगर के ग्राम हल्दुआ क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।मौत की खबर सुनकर परिजनों मै कोहराम मच गया। गुरुवार की रात गांव झूला खाता नविगड़  रेहड़ अफजलगड़ जिला बिजनौर निवासी जगदीश अधिकारी पुत्र देव सिंह अधिकारी उम्र 45 साल  रामनगर काशीपुर मार्ग हल्डूवा चौकी पर बस से उतरकर ग्राम हल्दुवा जा रहा था।

इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीरुमदारा चौकी इंचार्ज राजेश जोशी ने बताया कि गुरुवार की रात जगदीश अधिकारी की हलदुवा क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वह बस से उतरकर पैदल चलकर  रोड पार कर हलदुवा अपनी ससुराल जा रहा था।

घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि शुक्रवार की सुबह सरकारी अस्पताल में चिकित्सको द्वारा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।मृतक मेहनत मजदूरी का कार्य करता था।उसके एक पुत्र और तीन पुत्रियां है। मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। पत्नी राधा देवी का रो रोकर बुरा हाल है।मृतक के परिजनों को से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

संबंधित समाचार