बरेली: प्रधान, जिपं और बीडीसी सदस्य समेत कई रिक्त पदों पर 6 सितंबर को मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया

बरेली, अमृत विचार। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। 6 सितंबर को मतदान और 8 सितंबर को मतगणना होगी। 22 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन के लिए स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की भी तैनाती कर दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार भुता ब्लॉक के बिलौआ, शेरगढ़ क्षेत्र के पल्था और नवाबगंज ब्लॉक के दुआवट में ग्राम प्रधान पद की सीटें रिक्त हैं। इनके अलावा भुता में 8, आलमपुर जाफराबाद में 2, फरीदपुर में 2, भदपुरा में 2, भोजीपुरा में 2, शेरगढ़ में 3, फतेहगंज पश्चिमी में 3, बहेड़ी में 3, मीरगंज में 6, रामनगर में 9, क्यारा में 1, नवाबगंज में 2, दमखोदा में 1 और बिथरी चैनपुर में 2 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटें रिक्त हैं।

इसके साथ बहेड़ी तहसील के टांडा छंगा की जिला पंचायत सदस्य सीट और रामनगर ब्लॉक के चकरपुर व मऊ चंदपुर की क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीटें रिक्त हैं। इन सभी सीटों पर चुनाव कराने के लिए तारीखों की घोषणा की गई है। नामांकन 22, नामांकन पत्रों की जांच 23, नाम वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटन 24 अगस्त को होगा। नामांकन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होंगे।

यहां होंगे नामांकन
भुता, फरीदपुर, भदपुरा, नवाबगंज, भोजीपुरा, क्यारा, शेरगढ़, बहेड़ी, दमखोदा, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, रामनगर और आलमपुर जाफराबाद के ब्लॉकों के सभागार कक्ष में नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए कई विभागाें के 45 अधिकारियों को निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: विदेश भेजने के लिए फर्जी वीजा बनाया, दो पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार