अलीगढ़ : 21 अगस्त को मनेगा हिन्दू गौरव दिवस, सीएम योगी रहेंगे मौजूद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। 21 अगस्त को हिन्दू गौरव दिवस मनाये जाने को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन ने आयोजन स्थल पर तीन हेलिपैड, चार पार्किंग स्थल बनाने का कार्य शुरू करा दिया है। बताते चलें कि ये आयोजन पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर किया जाएगा। कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र व प्रदेश के कई मंत्री शामिल होंगे। जिले के डीएम और एसपी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को एक बैठक करेंगे। 

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हिन्दू गौरव दिवस पर आस -पास के जिलों से हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। इसको लेकर एटा,फर्रुखाबाद, इटावा, आगरा, मथुरा समेत कई जिलों से आने वाले वाहनों की पार्किंग का इंतजाम प्रशासन ने किया है।     

ये भी पढ़ें -आगरा : जामा मस्जिद के एएसआई सर्वे मामले में एक और प्रार्थनापत्र दाखिल

संबंधित समाचार