बरेली: शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी को लेकर हुए बवाल के बाद दो दर्जन लोग गिरफ्तार, कस्बा छावनी में तब्दील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी को लेकर हुए बवाल के बाद पूरे कस्बे को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। शीशगढ़ में जिले के साथ ही आसपास के जिलों का भी फोर्स तैनात किया गया है। इस मामले में पुलिस ने धार्मिक टिप्पणी करने वाले दोनों समुदाय के छात्रों पर अलग- अलग मुकदमे कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस पर पथराव करने और आरोपी छात्र के घर में घुसने के प्रयास में भी दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस मामले में शीशगढ़ पुलिस ने दो दर्जन लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

बता दें, शीशगढ़ कस्बे में रामलीला ग्राउंड के सामने रहने वाला एक शख्स मोबाइल कंपनी का स्थानीय डीलर है। उनका 14 साल का बेटा कक्षा नौ का छात्र है। आरोप है कि गुरुवार की रात को इंस्टाग्राम पर एक बहस के दौरान उनके बेटे ने दूसरे समुदाय को लेकर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी की थी। जो दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया। इसके बाद से ही एक दूसरे पर तीखे कमेंट लिखकर वायरल किए जाने लगे। शुक्रवार शाम तक बहस के स्क्रीनशॉट पूरे कस्बे में आग की तरह फैल गए। 

जिसके बाद रात नौ बजे भीड़ ने पहले थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग। इस दौरान कुछ लोगों ने थाने के अंदर जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस की टीम आरोपी के घर के लिए रवाना हुई तो पीछे से भीड़ भी पहुंच गई। इससे पहले ही परिवार के साथ अंडर ग्राउंड हो गया । भीड़ आरोपी के घर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला। इस पर गुस्साई भीड़ ने घर घेरकर पत्थर और चप्पलें फेंकनी शुरू कर दीं। 

बवाल की खबर पर मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। सीओ बहेड़ी तेजवीर सिंह ने भीड़ को समझाने की कोशिश की तो उनसे भी धक्कामुक्की कर दी गई। जिसके बाद भीड़ रामलीला ग्राउंड में धरने पर बैठ गई। इस दौरान जमकर नारेबाजी होती रही। इसी बीच देर रात जिले के तमाम अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पूरे जनपद समेत अन्य जिलों की फोर्स और पीएसी को कस्बे में तैनात कर दिया गया। शांति व्यवस्था बहाल कराने के बाद पुलिस ने देर रात इस मामले में आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने वाले दोनों समुदाय के दोनों छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

वहीं दूसरी ओर पुलिस पर पथराव और धक्कामुक्की करने के मामले में पुलिस ने तीसरा मुकदमा भीड़ के खिलाफ लिखा, जबकि चौथा मुकदमा पुलिस ने आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने वाले छात्र के घर में घुसने की कोशिश करने और तोड़फोड़ करने में हुआ है। इस मामले में पुलिस ने अब तक करीब दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य खुराफातियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है ।

यह भी पढ़ें- VIDEO: बरेली में युवती ने दिखाई बहादुरी...मोबाइल छीनकर भागे ऑटो चालक को पकड़ा, जमकर लगाई पिटाई फिर पुलिस को सौंपा

संबंधित समाचार