Etawah News: चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों रुपये के जेवरात, नगदी चोरी, फायरिंग कर भागे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में दो घरों से लाखों रुपये की संपत्ति चोरी।

इटावा में दो घरों से लाखों रुपये की संपत्ति चोरी। ग्रामीणों के जगने पर चोर फायरिंग करते हुए भाग निकले। बकेवर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा।

इटावा, अमृत विचार। बकेवर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार की रात्रि चोरों ने दो गांवों बरीपुरा और हर्राजपुरा में दो घरों में चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया। बरीपुरा गांव में ग्रामीणों के ललकारने पर चोर फ़ायरिंग करते हुए भाग गए। चोर दोनों घरों से करीब पौने दो लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। हर्राजपुरा गांव में बंद घर के ताले कुंडी काटकर डेढ़ लाख का सामान चुरा ले गए।

शुक्रवार की रात्रि में चोर बरीपुरा गांव में राघवेंद्र तिवारी के घर पीछे की तरफ से छत पर चढ़े बदमाशों ने ऊपरी मंजिल के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया। करीब 15 हजार के चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पत्नी वंदना और पुत्र निचली मंजिल पर लेटा था। सुबह जब पत्नी वंदना ऊपर आयी तो घटना की जानकारी हुई।

इसके पहले गांव में दूसरी तरफ रात्रि करीब एक बजे गली में एक घर के सामने पांच चोर खड़े थे।  कुत्तों के भौंकने से उस स्थान के सामने वाले घर का एक युवक पप्पू जाग गया। उसने बाहर आकर देखा तो पांच लोग बनियान व नेकर में दिखे तो उसने अपने पड़ोस के दो तीन लोगों को फोन कर के जानकारी देकर बुलाया। एक युवक अमन उस समय पढ़ रहा था।

चार पांच लोगों ने घरों के बाहर आकर चोरों को ललकारा तो चोरों ने एक फायर कर दिया।  इस पर ग्रामीणों ने चोरों को फिर ललकारा तो चोरों खेतों की तरफ से भागते में दो फायर फिर किये।ग्रामीणों पप्पू अमन व ललई तिवारी ने  बताया की बदमाशों की संख्या पाँच थी और सभी नेकर व बनियान पहने थे।

ग्राम हर्राजपुर में विधवा संध्या देवी के सुने पड़े घर के मुख्य द्वार की कुंडी ताला काट कर अंदर कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे चार हजार रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात सहित करीब एक लाख की संपत्ति चुरा ले गए। संध्या देवी ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह पहले तबियत खराब होने से कस्बा भरथना अपनी पुत्री के पास गई थी घर बंद था।

सुबह जब संध्यादेवी के पड़ोस में रहने वालों ने उनके घर के दरवाजा का ताला खुला देखा। उन्हें शंका हुई पास जाकर देखा तो कुंडी ताला काटा हुआ था। गांव वालों ने इसकी सूचना संध्यादेवी को दी। संध्यादेवी भरथना से गांव पहुँची। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बकेवर थाना पुलिस को सूचना पर कस्बा इंचार्ज बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

बकेवर थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि बरीपुरा गांव में किसी ने सूचना नही दी है। हर्राजपुरा गांव में एक घर मे चोरी की वारदात बताया। घटना का प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता