पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को एक जहरीले सांप ने डस लिया है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, “ ईश्वर की कृपा से मेरे निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब में बाढ़ की स्थिति अब बेहतर है।

 बचाव अभियान के दौरान, 15 अगस्त की मध्यरात्रि को मुझे एक जहरीले सांप ने डस लिया, लेकिन इससे अपने लोगों की मदद करने के मेरे दृढ़ संकल्प में कोई कमी नहीं आई। भगवान की कृपा और लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मैं अब ठीक हूं। जहर का असर कम हो रहा है और मेरे रक्त परीक्षण की रिपोर्ट भी सामान्य आई है।”

यह भी पढ़ें- भाजपा बेवजह केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री को परेशान कर रही है: कांग्रेस

संबंधित समाचार