पीलीभीत: घर से लेजाकर ग्रामीण को कमरे में बांधकर डाला..करते रहे डंडे से पिटाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पुराने विवाद में एक ग्रामीण को परिवार के ही कुछ लोग देर रात अपने घर बुलाकर ले गए और कमरे में बंधक बनाकर पिटाई की। उसे बांधकर कमरे में ही डाल दिया। दूसरे दिन बेटे से सूचना मिलने पर मायके में रह रही पत्नी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से पति को बंधन मुक्त कराया।

पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता संध्या ने बताया कि उसके पति पूरनलाल को आए दिन परिवार के ही तेज बहादुर, नेतराम और लालता प्रसाद परेशान करते हैं। वह अपने मायके गई हुई थी।

पति व बेटा करन घर पर थे। 16 अगस्त की रात पति खाना खाकर सो गए। इसी बीच आरोपी पति को बुलाकर अपने घर में ले गए और कमरे में बंधक बनाकर लाठी डंडे से पिटाई की। पति को कमरे में ही बांधकर डाल दिया।

देर रात बेटा करन जागा और पिता को नदारद देखा तो उसने बाहर निकलकर तलाश शुरू की। इस दौरान आरोपी के घर से बचाओ..की आवाज आ रही थी। दूसरे दिन सुबह करीब पांच बजे बेटे ने पीड़िता को फोन कर बुलाया और फिर जब वह आरोपी के घर गई तो पति रस्सी से बंधी हालत में मिले। आसपास के ग्रामीणों की मदद से पति को छुड़ाया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

ये भी पढे़ं- भाजपा बेवजह केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री को परेशान कर रही है: कांग्रेस

संबंधित समाचार