Uttarakhand Weather: इन तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के तीन जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि अन्य जिलों में भी कई दौर की हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 20 और 21 अगस्त को प्रदेशभर में बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 22 अगस्त के बाद एक बार फिर प्रदेशभर के तेज बारिश के आसार हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, अगस्त के आखिरी सप्ताह में भारी बारिश हो सकती है।

 

 

 

संबंधित समाचार