व्यापारियों की समस्या दूर करने के लिए हो रहा काम : ब्रजेश पाठक

व्यापारियों की समस्या दूर करने के लिए हो रहा काम : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित महाराजा अग्रसेन विद्यालय में शनिवार को यहियागंज उद्योग व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि व्यापारियों की समस्या सदैव हमारी सरकार की प्राथमिकता पर रहती है। समस्या को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है, समाधान भी हुआ है। जिससे व्यापारी खुशहाल रहे।  यहियागंज क्षेत्र के व्यापारी हमारे घर के सदस्य है। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
 
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि हमारे बीच कोषाध्यक्ष रामलखन बंसल, विजय अरोड़ा, सरवन तिवारी तो नहीं है परन्तु व्यापारी समाज इनके योगदान को कभी बुला नहीं पायेगा। इनका पूरा जीवन व्यापारी समाज के लिए समर्पित रहा है। चेयरमैन हरीश चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यहियागंज व्यापार मण्डल सदैव तय समय में ही चुनाव कराकर व्यापारियों को नई टीम देता है जो कि व्यापारियों की समस्या को हल कराने में अपना पूरा प्रयास करती है। आज व्यापारियों ने जो प्रेम हमें दिया उसे हम कभी भुला नहीं पायेंगे। वरिष्ठ महामंत्री ने कहा कि यहियागंज व्यापार मण्डल सदैव व्यापारी समाज के लिए पाठशाला का काम करता रहा है।
 
लखनऊ व्यापार मण्डल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि यहियागंज एक पाठशाला है यहॉ से कई व्यापारी नेता प्रशिक्षण प्राप्त कर पूरे प्रदेश में व्यापारी समाज की रक्षा कर रहें है। 
 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन हरीश चन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र संरक्षक गुरूनाम सिंह गुप्ता आशुतोश दीक्षित, चुनाव अधिकारी बाबूलाल गुप्ता, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, महबूब अली, सलाहकार महेश गुप्ता, संयोजक महेश प्रसाद गुप्ता नीरज गुप्ता प्रशान्त गर्ग, नरेश कुमार, अनस समशी, कुश मिश्रा, समीर जैन, विनय गुप्ता, सीताराम अग्रवाल, सतीश चन्द्र मिश्र, धीरेन्द्र कुमार अवस्थी, मुन्ना वहाज, राजेश गुप्ता, अरविन्द तिवारी, हाजी मो. सईद, आकाश दीप गुप्ता, राजीव अग्रवाल, ओम प्रकाश सिंह ठाकुर, बी.डी. विमल गुप्ता, नवीन मल्होत्रा, दीपक अग्रवाल, रोहित गुप्ता, अरविन्द दीक्षित, मो. नौसाद, संजय अग्रवाल, विनीत रस्तोगी, अनुज गुप्ता, अबूबकर, देवेन्द्र गुप्ता, रतन चौरसिया, सुशील जायसवाल,रविकान्त श्रीवास्तव, दिवाकर बाजपेई, सन्तोष राठौर, हर्षित जायसवाल, मो. रिजवान राईनी, रिजवान, सिद्धार्थ दीक्षित, जय प्रकाश, अंकुर कोहली, शारिक रसूल, इरफान, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, अतुल कुमार अग्रवाल, आलोक गुप्ता, सूरज सोनी, दीपक गुप्ता, मनू अग्रवाल, दीपक कुमार अग्रवाल,विभू अग्रवाल, वैभव जैन, संजीव जायसवाल, सन्नी लालवानी, जितेन्द्र सुमानी, विशाल गुप्ता, स. मोहम्मद सेहरान, रिजवान अहमद, आशीश चन्द्र त्रिर्वेदी, आमिर, हर्शित गर्ग, श्रेयांश जैन, शोभित त्रिपाठी, रामगनेश शुक्ल, शिवम गुप्ता, मनीष अग्रवाल, प्रियांशू मिश्र, शिवम गुप्ता, प्रणय गुप्ता, नियाज अहमद, दुर्गेष गुप्ता, विपुल गर्ग के साथ सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।