लद्दाख पहुंचे राहुल गांधी का बड़ा बयान- 'लोग कह रहे हैं चीन की सेना घुसी और चरागाह जमीन छीन ली '
नई दिल्ली। लद्दाख में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यहां चिंता की बात यह है कि चीन ने जमीन छीन ली है...लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह जमीन छीन ली गई है, लेकिन PM मोदी ने कहा कि एक इंच भी जमीन नहीं छीनी गई, लेकिन ये सच नहीं है, आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख के लोगों की बहुत सारी शिकायतें हैं, वे उस दर्जे से खुश नहीं हैं जो उन्हें दिया गया है, वे प्रतिनिधित्व चाहते हैं और बेरोजगारी की समस्या है...लोग कह रहे हैं कि राज्य को नौकरशाही से नहीं बल्कि जनता की आवाज से चलना चाहिए।
पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 20, 2023
आपके निशान मेरा रास्ता हैं - हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं। pic.twitter.com/VqkbxoPP7l
वीडियो शेयर कर लिखा भावुक मैसेज
बता दें कि राजीव गांधी की जयंती पर राहुल गांधी ने एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,'पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं।'
ये भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती आज, राहुल गांधी ने पिता को दी श्रद्धांजलि
