कासगंज: अचानक कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दर्द और उल्टी दस्त की होने लगी शिकायत, विद्यालय प्रशासन ने तत्काल उपचार के लिए कराया भर्ती

गंजडुंडवारा, अमृत विचार। शनिवार देर रात्रि लगभग कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अचानक लगभग आधा दर्जन छात्राओं की तबियत खराब हो गई, जिसके बाद विद्यालय के स्टाफ ने गंभीर छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं छात्राओं ने विद्यालय की वार्डन पर गुणवत्ता परक और मेन्यू के अनुसार खाना नहीं खिलाने का आरोप लगाया है, हांलाकि चिकित्सक के अनुसार बदलते मौसम के कारण छात्राओं को समस्या हुई और उन सब की सेहत अब ठीक है। बेसिक शिक्षा विभाग की माने तो सभी छात्राएं उपचार के बाद कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पहुंच गई हैं।

मामला पटियाली तहसील क्षेत्र की पंचायत सुन्नगढ़ी के ग्राम नगला ठकुरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का है। जहां शनिवार देर रात लगभग 10 बजे अचानक आधा कुछ छात्राओं की तबियत खराब हो गई। छात्राओं की तबियत खराब होने की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। विद्यालय की अध्यापिका राधा ने तत्काल एम्बुलेंस को बुलाकर तीन छात्राओं कक्षा 11 की फरहीन, कक्षा 11 की ज्योति और कक्षा 9 की मुस्कान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा भेज दिया। जहां उनका उपचार हुआ है। 

इस पूरे मामले पर छात्राओं ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन कल्पना पर मेन्यू के आधार पर खाना नही खिलाने और खराब गुणवत्ता वाला खाना खिलाने का आरोप लगाया है। अभिभावकों का आरोप है कि खान पान का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इससे पहले 15 और 16 अगस्त को भी  विद्यालय में छात्राओं की तबियत बिगड़ी थी और उन्हें गंजडुंडवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

विद्यालय में खान-पान का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इस तरह की बात छात्राओं ने बताई है। इस ओर बेसिक शिक्षा विभाग और प्रशासन को ध्यान देना चाहिए, जिससे छात्राओं की सेहत खराब न हो- निर्दोष तिवारी, अभिभावक।

 चिकित्सक से बातचीत की गई। दो छात्राओं की सेहत उमस एवं गर्मी के कारण बिगड़ गई थी। अस्पताल भेजा गया वह ठीक हैं। अन्य सभी छात्राओं की सेहत भी सही है। कुछ लोगों ने भ्रामक सूचना फैलाई है। व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हैं- राजीव कुमार, बीएसए।

ये भी पढ़ें- लद्दाख पहुंचे राहुल गांधी का बड़ा बयान- 'लोग कह रहे हैं चीन की सेना घुसी और चरागाह जमीन छीन ली '

 

संबंधित समाचार