MP चुनाव से पहले अमित शाह ने पेश किया CM शिवराज का रिपोर्ट कार्ड, कहा- घोटालों पर जवाब दें बंटाधार और कमलनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महा अभियान 2003-2023 के रिपोर्ट कार्ड को लांच किया। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने आज केंद्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल के 24 कथित घोटालों की सूची सार्वजनिक करते हुए कड़े शब्दों में कहा कि इन घोटालों में लगातार जांच चल रही हैं और कांग्रेस नेताओं के भाषणों में जो जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की हायतौबा सुनाई देती है, वो इन्हीं जांचों का परिणाम है। 

शाह यहां राज्य सरकार के 20 वर्ष के कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत करने आए थे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी की प्रदेश इकई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित थे। इस रिपोर्ट को जारी करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं के समक्ष लगभग 24 घोटालों के नाम गिनाए, जो पूर्ववर्ती केंद्र सरकार और विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' में शामिल अन्य दलों से जुड़े हुए थे। इसी क्रम में 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने कभी भी राजनीतिक विद्वेष के चलते कोई कार्रवाई नहीं की। लगभग सभी घोटालों में जांच चल रही है, पर जांच की एक गति होती है और ये अदालती नियमों से संचालित होती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेताओं के भाषणों में जो एजेंसियों के दुरुपयोग की हायतौबा सुनाई देती है, वो इन्हीं घोटालों की जांच के परिणामस्वरूप है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर कमलनाथ इस प्रकार की जानकारी चाह रहे हैं, तो वे जान लें कि इससे जांच की गति प्रभावित भी हो सकती है। 

इसके पहले  शाह ने राज्य सरकार के कामकाज का लेखाजोखा प्रस्तुत करने के दौरान पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दौरान के कथित घोटालों के नाम गिनाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जब-जब शासन मिला, उन्होंने सिर्फ घोटाले किए। इसके साथ ही उन्होंने बोफोर्स, 2जी, सत्यम, कॉमनवेल्थ, कोयला, चॉपर, नोट के बदले वोट, आदर्श हाउसिंग, चारा, खाद्य सुरक्षा बिल, शेयर बाजार, हवाला, आईपीएल, एलआईसी हाउसिंग, राफेल लड़ाकू विमान, सब मैरीन और वॉक्सवैगन इक्विटी समेत 24 घोटालों के नाम गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा से सवाल करने के पहले अपने गिरेबां में झांके और इन सभी का जवाब दे। 

ये भी पढ़ें-

संबंधित समाचार