देहरादून: बॉलीवुड के ग्रीक गौड का चार्टर्ड प्लेन उतरा जॉलीग्रांट एयरपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। बॉलीवुड के ग्रीक गौड कहलाये जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन आज रविवार को देहरादून पहुंचे। ऋतिक रोशन अपने स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से दोपहर करीब ढाई बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना पर वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

जैसे ही ऋतिक रोशन अपने चार्टर्ड प्लेन से नीचे उतरे वहां फैन्स की भीड़ जमा हो गयी। प्रशंसक उनके साथ फोटो खिचवाने लगे। इसके बाद वो अपने साथियों के साथ कार में बैठे और देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद दिखी।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, वह देहरादून में एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के सिलसिले में यहां आए हैं। ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के बाद वह आज ही विशेष चार्टर्ड विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म