उत्तरकाशी: यात्रियों से भरी बस पलटी खाई में, 5-6 लोगों की मौत की आशंका  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तरकाशी, अमृत विचार। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर गंगपानी के पास बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भारी बस खाई में गिर गए। जानकारी के अनुसार बस में 33 लोग मौजूद थे। हादसे में 5-6 लोगों की मौत की आशंका है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है।

जानकारी के अनुसार, बस संख्या (UK 07 8585) यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 19 घायलों को रेस्क्यू किया गया है।

घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक शव बरामद हो चुका है। एसपी अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, जिला अस्पताल से दो और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं।

 

संबंधित समाचार