Flood In Kannauj: बाढ़ ने गुल कर दी गांवों की बत्ती, ग्रामीणों की बढ़ी दुश्वारियां, जानें- जलस्तर की वर्तमान स्थिति
कन्नौज में बाढ़ ने गुल कर दी गंगा किनारे गांवों की बत्ती।
कन्नौज में बाढ़ ने गुल गंगा किनारे गांवों की बत्ती कर दी। कासिमपुर व बख्शीपुर्वा गांव में बाढ़ पीड़ित बिजली को तरस रहे है।
कन्नौज, अमृत विचार। जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर स्थित महादेवी घाट गंगा किनारे के गांवों में आई बाढ़ ने कई दुश्वारियां शुरू कर दीं हैं। करीब 10 दिनों से बाढ़ प्रभावित गांव कासिमपुर व बख्शीपुर्वा की बिजली गुल है। यहां के बाशिंदे मोबाइल चार्ज नहीं कर पा रहे हैं, जिससे एक-दूसरे से संपर्क टूट गया है।
पंखे व कूलर की रफ्तार भी पूरी तरह से बंद है। बिजली न आने की वजह से रात में अंधेरा छाया रहता है। बल्व में रोशनी नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से दी गई पॉलीथिन बांधकर सड़क किनारे बाढ़ पीड़ित गुजर-बसर कर रहे हैं। कुछेक परिवार अपने घरों में भी हैं। हरदोई के भी लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे हैं।
बख्शीपुर्वा गांव में भरे पानी में बैठा मवेशी
बख्शीपुर्वा गांव में पानी घुसने से अब मवेशी भी सुरक्षित नहीं हैं। बाढ़ की वजह से यह मवेशी भी पानी में है। पशु जानकारों की माने पानी में किसी भी व्यक्ति या जानवर का रहना नुकसान पहुंचाता है।
गंगा के बारे में जानिए
- 124.97 मीटर चेतावनी बिंदु है।
- 125.97 मीटर खतरे का निशान है।
- 125.78 मीटर वर्तमान जलस्तर है।
- 2,57,146 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है।
तहसीलदार गंगा किनारे गांव का जायजा लेने गए थे। स्थिति सामान्य है। जलेसर घाट का भी जलस्तर स्थिर है। एक दिन पहले की अपेक्षा जलस्तर एक सेमी कम है। वह भी महादेवी घाट की ओर निकल रहे हैं।- अविनाश गौतम, एसडीएम सदर
