porter को चालू वित्त वर्ष में कारोबार के 60 प्रतिशत बढ़कर 3,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लॉजिस्टिक्स सेवा से जुड़े स्टार्टअप पोर्टर के सह-संस्थापक उत्तम डिग्गा ने कहा कि कंपनी को चालू वित्त वर्ष में कारोबार 60 प्रतिशत वृद्धि के साथ करीब 3,000 करोड़ रुपये का होने की उम्मीद है।

उत्तम डिग्गा ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि उद्यमों- टाइगर ग्लोबल और लाइटरॉक समर्थित स्टार्टअप को दिसंबर 2024 तक परिचालन रूप से फायदेमंद होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, हम सालाना आधार पर 60 से 70 प्रतिशत की दर से वृद्धि जारी रख रहे हैं और मुझे लगता है कि आने वाले एक या दो साल तक यह जारी रहेगा।

इस वित्त वर्ष में उम्मीद है कि पोर्टर 60 प्रतिशत की वृद्धि करेगा और कंपनी करीब 3,000 करोड़ रुपये का राजस्व कमाएगी। पोर्टर वर्तमान में घर का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने आदि सेवाएं मुहैया कराता है। कंपनी ने हाल ही में कूरियर सेवा भी शुरू की है। कंपनी अभी 19 शहरों में अपनी सेवाएं मुहैया करा रही है। 

ये भी पढ़ें- MP चुनाव से पहले अमित शाह ने पेश किया CM शिवराज का रिपोर्ट कार्ड, कहा- घोटालों पर जवाब दें बंटाधार और कमलनाथ

संबंधित समाचार