प्रतापगढ़: सफाई के बहाने टप्पेबाजों ने व्यवसायी के घर से उड़ाए कीमती आभूषण, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पट्टी, प्रतापगढ़। बर्तन और आभूषण की सफाई करते हुए टप्पेबाज युवक कीमती आभूषण उड़ा ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित व्यवसायी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुरानी पट्टी निवासी पैलेस संचालक अनिल कुमार खरे रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर के सामने बैठे थे। दो युवक उनके पास आए और तांबे के बर्तन साफ करने की बात करते हुए बर्तन मंगवाया।

इसके बाद जेवरात साफ करने की बात कही। उनसे एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी लेकर उसे भी पाउडर से रगड़ते रहे। दूसरा युवक अनिल खरे बातचीत करने में व्यस्त रखा। प्लास्टिक के थैले में पाउडर डालकर उन्हें बताया कि आपका जेवरात इसके अंदर हैं। पांच मिनट बाद खोलने के बाद चमकता रहेगा। यह कहकर टप्पेबाज चले गए।

उनके जाने के बाद प्लास्टिक का थैला खोला तो उसमें केवल पाउडर ही था, आभूषण नहीं थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने  कोतवाली पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान कर तलाश की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : आलोक जिन्दल

संबंधित समाचार