पंजाब में BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो पाकिस्तानी तस्कर पकड़े, 29 किलोग्राम हेरोइन बरामद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो पाकिस्तानी तस्करों को पकड़ा और उनके पास से 29 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने खतरे को भांपते हुए तस्करों पर गोली चलाई, जिससे एक तस्कर को गोली लगी। 

अधिकारी के मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने रविवार देर रात करीब दो बजकर 45 मिनट पर पाकिस्तानी तस्करों की गतिविधि देखी। उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को बीएसएफ तथा पंजाब पुलिस गट्टी मटर गांव के पास सतलुज नदी के किनारे एक संयुक्त अभियान चला रही थी। अधिकारी के अनुसार, तस्करों के पास से हेरोइन के 26 पैकेट (29.26 किलोग्राम) बरामद हुए। उन्होंने बताया कि घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसके हाथ में गोली लगने से चोट आई है और उसका उपचार किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- चंद्रयान-3 : इसरो ने चंद्रमा के सुदूर पार्श्व भाग की तस्वीरें की जारी, चांद पर 23 अगस्त को इस समय करेगा लैंड

संबंधित समाचार