Hamirpur Accident: मार्निंग वाक कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, वाहन समेत चालक फरार
हमीरपुर में मार्निंग वाक कर रही महिला को ट्रक ने कुचला।
हमीरपुर में मार्निंग वाक कर रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया।
हमीरपुर, अमृत विचार। कुरारा कस्बे में मंगलवार को सुबह पड़ोसी महिलाओं के साथ कालपी हमीरपुर हाईवे में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला को अज्ञात ट्रक टक्कर मारते भाग निकला। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा है।
कस्बा के वार्ड नंबर दो निवासी रघुनाथ सिंह की पुत्री माया देवी (36) अपने छोटे भाई भतीजे व पड़ोस की महिलाओं के साथ कालपी हमीरपुर हाईवे में मंगलवार सुबह 4:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही थी। तभी राम कृष्ण परास्नातक महाविद्यालय के पास एक तेज गति ट्रक माया देवी को कुचला गुजर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
वहीं परिजन आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला की शादी जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर में हुई थी। वह अपने पति व बच्चों के साथ की वर्ष से रह रही थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
