Kanpur Bar Association Election: महिला अधिवक्ता वोट डालने के बाद हो गई बेहोश, JCP की गाड़ी से भेजा गया अस्पताल
कानपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच बार एसोसिएशन का चुनाव हो रहा।
कानपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच बार एसोसिएशन का चुनाव डीएवी डिग्री कॉलेज में हो रहा। दोपहर में वोट डालने के बाद महिला अधिवक्ता बेहोश हो गई।
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता संगीता द्विवेदी मतदान करने के बाद अचानक बेहोश हो गई। उनके बेहोश होने पर कंट्रोल रूम में बैठे संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने अपनी गाड़ी से महिला अधिवक्ता को उर्सला अस्पताल भिजवाया है।
कचहरी डीएवी कॉलेज बना छावनी
वकीलों के सबसे चर्चित चुनाव संपन्न कराने को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर ने कमर कसी, उत्तर प्रदेश में कानपुर का वकीलों का चुनाव सबसे चर्चा में रहता है। इस बार एसोसिएशन का चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस आयुक्त आर.के. स्वर्णकार, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के निर्देशन में पुलिस उपयुक्त पूर्वी शिवाजी शुक्ला, डीसीपी ईस्ट आकाश पटेल, अपर पुलिस उपायुक्त प्रज्ञान राजेश श्रीवास्तव, एडीसीपी लॉ एंड ऑर्डर राहुल मिठास, अपर पुलिस उपायुक्त, अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एसीपी एलआईयू सूक्ष्म प्रकाश, एसीपी रंजीत कुमार, संतोष कुमार सिंह, निशांक शर्मा, अकमल खान, अभिषेक पांडे, आदि तथा इंस्पेक्टर कोतवाली चंद्रकांत मिश्रा, चकेरी अशोक कुमार दुबे, एलआईयू सुग्रीव सिंह, संजीव दीक्षित, हरबंश मोहाल विनीत कुमार आदि ने कचहरी चुनाव को लेकर डीएवी कॉलेज परिसर व आसपास एंटी सबोटाज चेकिंग के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। इसके साथ सीसीटीवी कैमरे की मदद से अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है।
