अयोध्या: सांसद लल्लू सिंह बोले- क्षेत्र के विकास का पैमाना होती हैं अच्छी सड़कें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मुख्यमंत्री त्वरित सड़क योजना के तहत ग्रामसभा भवानीपुर मजरे वाहांपुर मां कामाख्या भवानी संपर्क मार्ग से दुखभजन तिवारी के घर तक 536 मीटर लंबी सड़क का सांसद लल्लू सिंह ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव भी मौजूद थे।

सांसद ने कहा कि अच्छी सड़के किसी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है। आवागमन की अच्छी सुविधा होने से क्षेत्र में समृद्धि आती है। गांवों को मुख्य मार्गों से बेहतर आवागमन सुविधा के द्वारा जोड़ा जा रहा है। अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गई है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पयर्टकों से अयोध्या जनपद ही बल्कि अगल बगल के जनपदों में भी रोजगार सृजन होगा।

विधायक राम चंद्र यादव ने कहा कि कृषि सुधारों को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। जिसका लाभ कृषकों को आय की वृद्धि के रुप में हुआ है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, बाबा सच्चिदानंद, जितेन्द्र तिवारी, शिवगोविन्द पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, रणधीर सिंह मुन्ना, स्वतंत्र तिवारी सहित कई मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ : NHM संघ प्रतिनिधि मण्डल ने मिशन निदेशक से की मुलाकात, संविदाकर्मियों की गिनाई समस्या

संबंधित समाचार