रुद्रपुर: भाभी पर प्रेमी के साथ मिलकर देवर को पीटने का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिट कैंप निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी के किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जो कि एक गैस एजेंसी में काम करता है। आरोप था कि पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह नहीं मानी।

आरोप था कि 20 अगस्त की रात 11 बजे पत्नी अचानक उठकर घर से बाहर निकली इस पर उसके छोटे भाई ने उसका पीछा किया और उसे रोककर वापस घर चलने को कहा। जिस पर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके भाई की पिटाई कर दी।

आरोप था कि समझाने बुझाने के बाद वह घर लौटी लेकिन अगले ही दिन 21 अगस्त की सुबह घर से जेवरात लेकर निकल गई। रोकने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसने पत्नी के प्रेमी पर पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार