हल्द्वानी: विकास में जीरो, घोटालों में नंबर वन हल्द्वानी नगर निगम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस के पार्षदों ने मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मेयर के नौ साल के कार्यकाल को पूरी तरह फ्लॉप बताते हुए नगर निगम को विकास में जीरो तथा घोटालों में नंबर वन करार दिया है।
 

मंगलवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष पार्षद रवि जोशी ने मेयर और नगर आयुक्त पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शहर का विकास पूरी तरह से ठप है। वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। जगह-जगह सड़कों में जलभराव हो रहा है। सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सफाई व्यवस्था चरमराई है। जनता परेशान है, लेकिन मेयर और नगर आयुक्त को कोई चिंता नहीं है।

 जोशी ने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम प्रदेश का नंबर वन घोटाला निगम बन गया है। यहां हर कार्य के नाम पर घोटाला हो रहा है। मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला के कार्यकाल में नगर निगम भेदभाव की भेट़ चढ़ गया है। उनके पास जनता को विकास के कार्य गिनाने के लिए कुछ नहीं है। वह पूरी तरह फेल हो चुके हैं। मेयर के कार्यकाल से लोगों में भारी निराशा है और वह अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। जनता आगामी नगर निगम चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी। वार्ता के दौरान पार्षद नीमा भट्ट, राधा आर्या, दीपा बिष्ट, हेमंत शर्मा, जाकिर हुसैन, पार्षद प्रतिनिधि शकील सलमानी, मुकुल बल्यूटिया, राजेंद्र जीना, हेमंत कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। 

जनता का नहीं सिर्फ अपना किया भला
नेता प्रतिपक्ष पार्षद रवि जोशी ने आरोप लगाया कि पिछले नौ साल में मेयर डॉ. रौतेला ने जनता का कोई भला नहीं किया, बल्कि वह सिर्फद अपना भला करने में लगे रहे। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गौमाता के नाम पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के राज में आज गौमाता आवारा घोषित हो गई है। शहर में कई आवारा पशु लोगों के लिए जानलेवा और मुसीबत बन गए हैं लेकिन जिम्मेदार नगर निगम आंखें मूदें बैठे हैं

दुकानों के नामांतरण पर हो रही घूसखोरी
नगर निगम के अंतर्गत दुकानों के नामांतरण में जमकर घूसखोरी चल रही है। ये आरोप पत्रकार वार्ता में पार्षद रवि जोशी ने लगाया। कहा कि रानीबाग में विद्युत शवदाह का टेंडर निरस्त हो चुका है। पांच सालों में वार्डों में पारित प्रस्तावों में केवल 30 फीसदी की काम हुआ है। नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्र अनदेखी के शिकार हो रहे हैं। जिससे लोगों में नगर निगम के प्रति गुस्सा है।

बोर्ड बैठक में मेयर के विरोध का ऐलान
पार्षद रवि जोशी ने मेयर और नगर आयुक्त पर बंद करने में बैठक कर बोर्ड बैठक तय करने का आरोप लगाया। कहा कि 24 अगस्त को मेयर के कार्यकाल की आखिरी बोर्ड बैठक होनी है, इसकी जानकारी पार्षदों को चार दिन पहले दी जा रही है। उन्होंने बोर्ड बैठक में मेयर का विरोध करने का ऐलान किया। कहा कि इस बार पत्रकारों को बैठक में उपस्थित रहने देने का मुद्दा उठाया जायेगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा