मुरादाबाद: एक अक्टूबर को दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली को जुटने का आह्वान
ऑल टीचर्स इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा की नर्सेज मेस में बैठक
मुरादाबाद, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मंगलवार को ऑल टीचर्स इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा की जिला शाखा की बैठक जिला चिकित्सालय के नर्सेज मेस में हुई। इसमें एक अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में पहुंचने का आह्वान किया। जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा है। इसके लिए अटेवा कई वर्षों से आंदोलन कर रहा है। हर विभाग के कर्मचारी संगठित होकर इसके लिए आंदोलन को सफल बनाए।
प्रदेश उपाध्यक्ष अटेवा चंद्रहास सिंह ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान होने वाली महारैली में सभी संगठनों के कर्मचारियों को भागीदारी करनी चाहिए। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यह आखिरी अवसर है कि कर्मचारी अपनी ताकत दिखाए। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री हेमंत चौधरी ने कहा कि अगस्त में अटेवा की ओर से सांसद की घंटी बजाओ कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें सांसद को ज्ञापन दिया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने हेमंत चौधरी को जिला महामंत्री, पूनम मेसी राजकीय नर्सेज संघ और रुपेश यादव लेखपाल संघ को जिला सह संयोजक, जिला संगठन मंत्री डीपीए के निश्चल भटनागर और हृदेश कुमार बेसिक शिक्षा विभाग को बनाया। सीमा भारती राजकीय नर्सेज संघ को अटेवा का जिला मंत्री बनाया गया। आदिल हुसैन राजकीय कर विभाग को कोषाध्यक्ष, जिला प्रवक्ता रितेश चौधरी बेसिक शिक्षा से बने। जिला मीडिया प्रभारी विपिन भट्ट स्वास्थ्य विभाग से बनाए गए। जिला आडिटर प्रतिमा शर्मा नर्सेज संघ को बनाया गया। इस दौरान निश्चल भटनागर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: एमडीए की टीम ने भैंसिया में अवैध निर्माण किया ध्वस्त
